Skip to main content

जोश में आए रोहित शर्मा, बोले- वर्ल्ड टी20 जीतने और इतिहास दोहराने के लिए कुछ भी करेंगे

नई दिल्लीभारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व को जीतकर इतिहास दोहरने के लिए जो कर सकती है वह सब करेगी। भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप का पहला टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जीता था। आगामी टूर्नामेंट यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोहित ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘इस आईसीसी टी-20 विश्व कप में हमारे में से प्रत्येक इतिहास दोहराने के लिए अपना सब कुछ झोंक देगा। हम इसके लिए आ रहे हैं। मैं इसे जीतने आ रहा हूं।’ पहले टूर्नामेंट में जीत को याद करते हुए रोहित ने कहा, ‘24 सितंबर 2007, जोहानिसबर्ग। जिस दिन एक अरब लोगों का सपना सच हुआ। उस समय किसने सोचा था कि हमारी तरह की तुलनात्मक रूप से कम अनुभवी टीम इतिहास रचेगी।’ उन्होंने कहा, ‘तब से 14 साल बीत गए हैं, हमने लंबा रास्ता तय किया है, हमने कई और इतिहास बनाए हैं, हमें झटके लगे, हमें जूझना पड़ा लेकिन इससे हमारा हौसला नहीं टूटा क्योंकि हमने कभी हार नहीं मानी। हमने सब कुछ झोंक दिया।’ अभी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की अगुआई कर रहे रोहित और कप्तान विराट कोहली भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के अहम सदस्य होंगे। रोहित ने 111 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.54 की औसत से 2,864 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।


https://ift.tt/3zNl6Xm

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw