Skip to main content

देखें वीडियो: हर्षल पटेल की कमाल की हैटट्रिक- पंड्या, पोलार्ड, चाहर- एक के बाद एक सब बने शिकार

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने रविवार को कमाल कर दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार हैटट्रिक ले ली। उनकी गेंदबाजी ने बैंगलोर को मैच में जीत हासिल करने में मदद की। इस जीत के साथ ही बैंगलोर के कुल 12 अंक हो गए हैं। वहीं मुंबई की टीम के लिए राह मुश्किल होती जा रही है। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में विराट की टीम ने रोहित की अगुआई वाली टीम को 54 रन से हरा दिया। आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। उन्होंने हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड और राहुल चाहर को आउट किया। 17वें ओवर में ली हैटट्रिक हार्दिक से हुई शुरुआत- हर्षल ने हार्दिक को अपना पहला शिकार बनाया। हार्दिक को हर्षल ने अपनी स्लो गेंद पर चकमा दिया। उन्होंने गेंद की रफ्तार कम की और हार्दिक शॉट को टाइम नहीं कर पाए। इस गेंद पर हार्दिक के बल्ले का किनारा लगा और गेंद हवा में ऊपर गई। विराट कोहली ने एक आसान सा कैच किया। यह उनका इस सीजन में 20वां विकेट था। पोलार्ड बने अगला शिकार एक और स्लो बॉल- पटेल अपनी गेंदों की रफ्तार को बखूबी मिक्स कर रहे हैं। इस बार गेंद लेग स्टंप पर थी। पोलार्ड पहले ही घूम गए थे। गेंद उन तक बाद में पहुंची। गेंद फुल थी और डिप हो रही थी। टप्पा खाने के बाद यह ऐंगल के साथ अंदर आई और लेग स्टंप से जाकर टकराई। विकेट नंबर- 21 चाहर का बनाया तीसरा शिकार कमाल की गेंदबाजी और हैटट्रिक पूरी की। एक और स्लो बॉल। यह गेंद भी डिप हो रही थी। लेग स्टंप पर फुल टॉस। गेंद सीधा राहुल चाहर के पैड से लगी। अंपायर ने उंगली उठाने में कोई देर नहीं की। पोरेल LBW हो चुके थे। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई 111 रन ही बना सकी।


https://ift.tt/3lU3pQM

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw