Skip to main content

नीरज ने किया है कमाल, इस साल मिलना चाहिए खेल रत्न: बाईचुंग भूटिया

नई दिल्ली भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने मंगलवार को कहा कि नीरज चोपड़ा इस साल खेल रत्न के हकदार हैं। भूटिया नैशनल स्पोर्टस कमिटी के हकदार हैं। उनका कहना है कि तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज को इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाना चाहिए। नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए ट्रैक ऐंड फील्ड में पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया था। भूटिया ने कहा, 'इस साल कमिटी के सामने बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस पुरस्कार के हकदार हैं। इस बार ही नहीं हर बार सिलेक्शन कमिटी के सामने बड़ी चुनौती होती है। लेकिन, मेरी नजर में इस बार कई मेडलिस्ट हैं इसलिए इस बार चुनौती पहले से ज्यादा मुश्किल है। ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नीरज चोपड़ा को मिलेगा क्योंकि उन्होंने तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला ट्रैक ऐंड फील्ड गोल्ड मेडल जीता है।' SAI की 55वीं गर्वनिंग बॉडी मीटिंग के बारे में बात करते हुए भूटिया ने कहा, 'यह काफी अच्छी रही। हमने मीटिंग में कई पॉइंट्स पर चर्चा की। इसमें देश में खेल संस्कृति को कैसे विकसित किया जाए पर भी बात हुई। हमने ग्रास रूट लेवल पर अधिक कोच तैयार करने पर भी बात की।' भूटिया ने कहा, 'लंबे समय के लिए योजना तैयार की जानी चाहिए। हम पहले ऐसा नहीं कर पाए हैं। इसमें थोड़ा समय लगेगा।'


https://ift.tt/3ogRbVt

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw