Skip to main content

ISL: ईस्ट बंगाल को हराकर ओडिशा एफसी जीत के साथ सीजन से विदा

बेम्बोलिम (गोवा)ओडिशा एफसी ने दूसरे हाफ में शानदार पांच गोल करते हुए शनिवार को जीमएसी स्टेडियम में खेले गए (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने अंतिम मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 6-5 से हरा दिया। इसी के साथ ओडिशा ने जीत के साथ सीजन का समापन किया। ओडिशा के लिए एस लालरेजुआला ने 33वें, पॉल ने 49वें और 66वें, जैरी ने 51वें और 67वें तथा डिएगो मौरिसियो ने 69वें मिनट में गोल दागे। वहीं, ईस्ट बंगाल के लिए एंथोनी पिल्किंगटन ने 24वें रवि ने 37वें मिनट में आत्मघाती गोल, आरोन अमादी ने 60वें और इंजरी टाम में, जेजे लालपेखलुआ ने 74वें मिनट में गोल किए। ओडिशा की 20 मैचों में यह दूसरी जीत रही और उसने 12 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहते हुए सीजन का समापन किया। पहली बार आईएसएल में खेल रही ईस्ट बंगाल को 20 मैचों में नौवीं हार का सामना करना पड़ा और टीम ने 17 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए सीजन का समापन किया। पढ़ें, ईस्ट बंगाल ने मैच में शानदार शुरुआत की और टीम ने टीम ने 24वें मिनट में अपना खाता खोल लिया। ईस्ट बंगाल के लिए यह गोल मिडफील्डर एंथोनी पिल्किंगटन ने बॉक्स के बाहर से एक शानदार शॉट लगाते हुए किया। हालांकि ईस्ट बंगाल की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई और ओडिशा ने 33वें मिनट में ही गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। ओडिशा के लिए यह गोल एस लालरेजुआला ने किया, जिनका सीजन का पहला गोल है। वह ओडिशा एफसी के लिए गोल करने वाले पहले भारतीय बने। बराबरी के चार मिनट बाद ही किस्मत ने फिर से ईस्ट बंगाल को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया क्योंकि ओडिशा के रवि कुमार 37वें मिनट में बॉल को अपने ही नेट में मार बैठे और ईस्ट बंगाल ने रवि के इस आत्मघाती गोल की बदौलत हाफ टाइम तक अपनी बढ़त को 2-1 से आगे रखा। ओडिशा ने इसके बाद दूसरे हाफ में दमदार शुरुआत की और टीम ने दो मिनट के अंदर ही लगातार दो गोल करके 3-2 की बढ़त भी बना ली। ओडिशा ने पहले तो 49वें मिनट में पॉल आर के गोल की मदद से 2-2 की बराबरी हासिल की और फिर इसके बाद उसने 51वें मिनट में जैरी के हेडर से किए गए गोल की बदौलत 3-2 की बढ़त भी ले ली। ईस्ट बंगाल ने भी हालांकि वापसी की और 60वें मिनट में आरोन अमादी के गोल की मदद से 3-3 की बराबरी हासिल कर ली। ओडिशा ने यहां से एक बार फिर अपना आक्रमण तेज कर दिया और छह मिनट बाद ही उसने पॉल के मैच के दूसरे गोल के सहारे 4-3 की बढ़त बना ली। इस गोल के बाद टीम ने अगले ही मिनट में जैरी के दूसरे गोल के सहारे 5-3 की और फिर दो मिनट बाद ही डिएगो मौरिसियो के गोल के दम पर 6-3 की बढ़त बना ली। मौरिसियो का ओडिशा के लिए सीजन का यह छठा गोल है। गोलों की इस बारिश वाले मैच में ईस्ट बंगाल भी कहां पीछे रहने वाली थी और टीम ने 74वें मिनट में जेजे लालपेखलुआ के गोल की बदौलत अपना चौथा गोल दाग दिया। 75वें मिनट तक ही इस मैच में 10 गोल हो चुके थे। हालांकि इसके बाद मुकाबला निर्धारित समय और फिर इंजुरी टाइम में प्रवेश कर गया, जहां ईस्ट बंगाल ने अमादी के मैच के दूसरे गोल की मदद से अपना पांचवां गोल जरूर दागा, लेकिन टीम हार नहीं टाल सकी और ओडिशा ने 6-5 की बढ़त को कायम रखते हुए सुखद जीत के साथ सीजन को समाप्त किया।


https://ift.tt/3kuPG1I

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw