Skip to main content

विजय हजारे ट्रोफी : यंग स्पिनर का धमाका, यूपी ने किया बिहार को पस्त

अलुर (कर्नाटक) (31/7) के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ और उपेंद्र यादव की हाफ सेंचुरी की मदद से उत्तर प्रदेश ने बिहार को के मुकाबले में आसानी से 5 विकेट से हरा दिया। बिहार की पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई। यूपी की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा ने सात विकेट लिए। यूपी के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आकिब खान ने जल्दी ही बिहार के दोनों सलामी बल्लेबाजों, लखन राजा और एस गनी को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए यशस्वी यादव और बाबुल कुमार के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। बाबुल को भुवनेश्वर के हाथों कैच करवाकर शिवम शर्मा ने इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद यशस्वी ने मंगल माहरोर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 142 के स्कोर पर यशस्वी 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम का कहर शुरू हो गया और बिहार ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। शिवम शर्मा ने कुल सात विकेट अपने नाम किए और 10 ओवरों में सिर्फ 31 रन दिए। आकिब खान को दो और शिवम मावी को एक विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार के हाथ में कोई सफलतानहीं आई। यूपी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बोर्ड पर चार ही रन थे कि करन शर्मा को आकाश ने बोल्ड कर दिया। शर्मा खाता भी खोल नहीं पाए। 27 के स्कोर पर दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी भी आउट हो गए। इसके बाद प्रियम गर्ग और अक्षदीप नाथ ने हाफ सेंचुरियां लगाकर अपनी टीम को मजबूती दी। दोनों स्कोर को 100 के पार ले गए। गर्ग ने 38 गेंद पर ताबड़तोड़ 57 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए। वह सूरज कश्यप का शिकार बने। वहीं अक्षदीप ने 70 गेंद पर 54 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने 36 बॉल पर 51 रन बनाए। भुवनेश्वर 12 रन पर नाबाद रहे।


https://ift.tt/3dNnm9A

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw