Skip to main content

12 साल की उम्र में ही फर्स्ट क्लास डेब्यू, 13 ही बन गया टॉप स्कोर

नई दिल्लीअपने डेब्यू को हर खिलाड़ी याद रखना चाहता है। अगर क्रिकेट का मैदान हो तो बल्लेबाज ज्यादा रन बनाने की चाहत करता है तो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेकर उस दिन को यादगार बनाना चाहता है लेकिन कई बार ऐसा नहीं होते हुए भी पहला मुकाबला इतिहास में दर्ज हो जाता है। ऐसा हुआ आज ही के दिन 26 फरवरी को साल 1943 में, जब (Alimuddin) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। राजपूताना और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रोफी मुकाबले में अलीमुद्दीन ने फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल और 73 दिन थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अलीमुद्दीन ने पहली पारी में मात्र 13 रन बनाए, इसके बावजूद वह टॉप स्कोरर रहे। पढ़ें, राजपूताना टीम पहली पारी में 36.2 ओवर में 54 रन पर ढेर हो गई। बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 543 रन बनाए। राजपूताना की दूसरी पारी 133 रन पर सिमटी और बड़ौदा ने पारी और 356 रन से शानदार जीत दर्ज की। 15 दिसंबर 1930 को अजमेर में जन्मे अलीमुद्दीन ने बाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 25 टेस्ट मैच खेले और 45 पारियों में कुल 1091 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 2 शतक और 7 अर्धशतक रहे।


https://ift.tt/2P5aX6A

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw