Skip to main content

कोहली ने मलिंगा के एक ओवर में जड़े 24 रन, टीम इंडिया को दिलाई थी धांसू जीत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) भी देश के अलावा विदेशों में भी जीत का पताका लहरा रही है। मॉडर्न क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने आज ही के दिन यानी 28 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई सीरीज (Commonwealth Bank Series) में श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में धमाकेदार शतक जड़ टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई थी। उस मैच से पहले कोहली ने 81 मैचों में 3100 रन बनाए थे जिसमें 8 शतक शामिल थे। भारत के सामने 321 रन का टारगेट था इस जीत में सबसे बड़ी बात यह रही कि भारत ने श्रीलंका के क्वालिटी गेंदबाजों के खिलाफ 321 रन का टारगेट आसानी 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान के 160 और कुमार संगकारा के शतक के दम पर 320 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। सचिन-सहवाग ने दिलाई अर्धशतकीय शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag)और सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के दम पर 6.4 ओवर में 54 रन जोड़ डाले। इसके बाद दोनों ओपनर्स अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। सहवाग के बाद तेंडुलकर के 10वें ओवर में आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर गौतम गंभीर का साथ देने आए। पढ़ें : सहवाग और सचिन के शानदार शुरुआत दिलाने के बावजूद भारतीय टीम मुश्किल परिस्थितियों में थी। इसके बाद कोहली और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने श्रीलंकाई आक्रमण लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga), नुवान कुलासेकरा, फरवीज महारूफ और रंगना हेराथ का डटकर सामना किया। कोहली ने गंभीर के साथ 115 रन की साझेदारी की होबार्ट में खेले गए इस मैच में कोहली की बैटिंग देखने लायक थी। कोहली ने दबाव में जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काबिलेतारीफ थी। विराट ने मलिंगा के सटीक यॉर्कर पर खूब चौके जड़े। कोहली और गंभीर ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े। गंभीर इसके बाद 63 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को अब यहां से 76 गेंदों पर जीत के लिए 121 रन की जरूरत थी। इसके बाद श्रीलंका ने भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना पर दबाव बनाना शुरू किया जो पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। दबाव में कोहली ने अपना गियर बदला। उन्होंने इसके बाद मलिंगा और कुलासेकरा की गेंदों की धुनाई शुरू की। पढ़ें : मलिंगा के एक ओवर में 24 रन बटोरे मलिंगा पारी का 35वां ओवर लेकर आए। कोहली ने पहली गेंद पर दो रन लिया। दूसरी गेंद को उन्होंने छक्के के लिए बाउंड्री की सैर करा दी। इसके बाद लगातार 4 चौके जड़ कुल 24 रन जुटाए। विराट ने 86 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कोहली ने इस पारी को खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट को मेसेज देने की कोशिश की थी कि अगला दशक उन्हीं का है।


https://ift.tt/37Vxjhr

Comments

Related Posts

'Are we in kindergarten?': Ex-India player slams Cummins' sandpapergate explanation

The controversy resurfaced after Khawaja made several claims in his memoir, Sabr, suggesting that the entire Australian team, including current Test captain Cummins, knew about the plan to alter the condition of the ball. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/qAmH2Yu

US investors buy 42% of Valencia in €1.25bn deal but club in La Liga's bottom three

Valencia are set for a major ownership shake-up as American investment consortium Pitchwise Holdings agrees to acquire a 42% stake in the club at a €1.25 billion valuation. Backed by prominent investors, the deal includes €100 million in fresh capital and could reshape the club’s financial future, with the Nou Mestalla project central to ambitions of restoring Valencia’s standing in European football. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/3oV9UbF

India A vs New Zealand A 2nd Unofficial Test Day 2 Live Score

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/DtJSHcT

Portugal plan special Ronaldo tribute: Entire squad to wear No. 7 shirts

Portugal are preparing an emotional farewell to Cristiano Ronaldo following his international retirement after 23 years and 146 goals. Every squad member will reportedly wear his iconic No. 7 shirt before facing Denmark, while the match will pause in the seventh minute for supporters to applaud. The tributes will honour the country's most decorated footballer and his historic contribution to Portuguese football. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/OiXy5I3

Fakhar Zaman's century powers Pakistan to ODI Tri-Series title

Pakistan beat Sri Lanka by three wickets to win the ODI tri-series final in Lahore. Fakhar Zaman led the chase with a brilliant 127 despite a knee injury and poor recent form. Saad Baig scored 74, while Arafat Minhas added a quick 61 to help Pakistan chase 326 and finish at 331-7 in 48.3 overs. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/Yzrwp7R