Skip to main content

कोरोना के मामले बढ़े, अब IPL का क्या होगा? टेंशन में BCCI

नई दिल्लीदुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल (Indian Premier League) के आगामी सीजन के आयोजन को लेकर एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुश्किल में नजर आ रहा है। घातक कोरोना वायरस के कारण पिछला सीजन संयुक्त अरब अमीरात में दर्शकों की मौजूदगी के बिना खेला गया था। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आगामी सीजन के मुकाबले मुंबई में नहीं खेले जाएंगे। बीसीसीआई इस साल आईपीएल को भारत में आयोजित करने को लेकर विचार कर रहा है। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते बोर्ड को अब दूसरे ऑप्शन तलाशने पर मजबूर होना पड़ा है। कई शहरों में बढ़े कोरोना के मामलेमुंबई समेत राज्य के कुछ शहरों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल के आयोजन को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब आईपीएल के 14वें सीजन के आयोजन के लिए 4-5 आयोजन स्थलों पर विचार कर रहा है। अप्रैल-मई में होना है अगला सीजनइससे पहले मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और रिलायंस स्टेडियम में बायो बबल बनाकर टूर्नमेंट का आयोजन होने की बात चल रही थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। आईपीएल का 14वां सीजन अप्रैल-मई में होना है। पढ़ें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल?मुंबई में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए अब बीसीसीआई को दूसरे ऑप्शन तलाशने होंगे। हालांकि लीग शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। बीसीसीआई ऐसे में हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में मैच कराए जा सकते हैं। अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल-14 के प्लेऑफ और फाइनल मैच कराए जा सकते हैं। इसी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के मुकाबले खेले गए हैं। 19 सितंबर से शुरू हुआ था पिछला सीजनआईपीएल का पिछला सीजन करीब 6 महीने देरी से शुरू हुआ था। आईपीएल-13 यूएई में दुबई, शारजाह और अबु धाबी, तीन स्थलों पर आयोजित किया गया था। 19 सितंबर से शुरू हुए सीजन का फाइनल दुबई में 10 नवंबर को खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता।


https://ift.tt/3uvsipw

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw