Skip to main content

वीडियो- फैन ने की मिलने की कोशिश, बचते दिखे विराट कोहली

अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक फैन से मिलने मैदान पर पहुंच गया। पहले दिन बुधवार को तीसरे सेशन के खेल के दौरान एक दर्शक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट से मिलने की कोशिश की लेकिन वह खुद इससे बचते नजर आए। विराट ने उस युवक को दूर रहने के लिए इशारा किया और जैसे ही वह वापस स्टैंड की तरफ भागने लगा, उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बाद में उसे दूसरे रास्ते से दूर कर दिया गया, जो रिलायंस एंड स्टैंड के पास था। कुछ और फैंस बाद में उस ओर खड़े भी हो गए और देखने लगे कि सुरक्षाकर्मी उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। स्टेडियम में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। उस क्रिकेट फैन की पहचान 21 साल के अजय ठाकुर के रूप में की गई जो भिलवास का रहने वाला है। चांदखेड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसने बायो-सिक्योरिटी बबल तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन उसकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी।


https://ift.tt/37LjthI

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw