Skip to main content

'टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद घटिया है अहमदाबाद जैसी पिच'

गौरव गुप्ता, मुंबईअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर बहस जारी है और इसमें पूर्व भारतीय कप्तान भी शामिल हो गए हैं। वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के विकेट की आलोचना की है और इसे 'टेस्ट क्रिकेट के लिए खराब' करार दिया। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया। यह मैच केवल 2 दिन तक चला और केवल 842 गेंद फेंकी गईं। वेंगसरकर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक घटिया विकेट था। टेस्ट मैच क्रिकेट के लिए इस तरह के विकेट खराब हैं। लोग एक अच्छी क्वॉलिटी का क्रिकेट देखने के लिए पैसे खर्च करते हैं और मैच देखने के लिए आते हैं।' करियर में 116 टेस्ट मैच खेलने वाले वेंगसरकर ने आगे कहा, 'दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जब आप जो रूट जैसे महान बल्लेबाज को एक महान गेंदबाज बनते देखते हैं तो जाहिर तौर से लगता है कि विकेट में कुछ गड़बड़ है।' इंग्लैंड के कप्तान और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर रूट ने इस मैच में 8 रन देकर 5 विकेट झटके। नैशनल चीफ सिलेक्टर रहे वेंगसरकर ने इंग्लिश बल्लेबाजों की रक्षात्मक तकनीक पर भी सवाल उठाए, जो पहली पारी में 112 और दूसरी पारी में मात्र 81 रन ही बना सके। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड के पास संघर्ष करने की इच्छाशक्ति नहीं थी। गेंद सीधे जा रही थी, जो टर्न नहीं कर रही थी। उनकी रक्षात्मक तकनीक खराब दिखी। उनके पास इस तरह के विकेट खेलने के लिए कोई कौशल नजर नहीं आया।' देखें, 2006 से 2017 के बीच मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) के लिए विकेट तैयार करने वाले पूर्व वानखेड़े क्यूरेटर सुधीर नाइक ने भी इस विकेट की आलोचना की। उन्होंने बताया कि साल 2004 मे वानखेड़े में एक टेस्ट मैच 2 दिन में खत्म हो गया था तो आईसीसी ने जगमोहन डालमिया (तब बीसीसीआई अध्यक्ष) को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि हमें एक कारण बताएं कि एमसीए की टेस्ट-होस्टिंग स्थिति को वापस नहीं लिया जाना चाहिए।


https://ift.tt/3uC8Fw9

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw