Skip to main content

IND vs ENG: जो रूट बोले, जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी तब हम 'बहुत अच्छी' पिचें तैयार करेंगे

अहमदाबाद अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच टेस्ट मैच में स्पिनर्स के लिए अधिक मददगार पिच बनाने के विवादों के बीच (Joe Root) ने उन बातों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि जब अगस्त में भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा () करेगी तो वहां हरी पिचें बनाकर इसका बदला लिया जाएग। रूट (Root) ने कहा कि इसके बजाय इंग्लैंड 'बहुत अच्छी' पिचें बनाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इसके बावजूद वहां उनके सीमर्स का दम देखने को मिलेगा। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सीरीज का तीसरा मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया। पिंक बॉल टेस्ट ( Pink Ball Test) में स्पिनर्स ने खूब दम दिखाया और 30 में से 28 विकेट (Spinners in Ahemdabad) हासिल किए। दोनों टीमें चारों पारियों में 150 का आंकड़ा हासिल नहीं पाईं। साथ ही निजी स्कोर की बात करें तो दोनों टीमों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रूट (Root) ने पिच फैक्टर (Pitch Factor) को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि सक्षम टीमें दुनिया में हर कहीं रन बना सकती हैं। रूट (Joe Root) ने कहा, 'हम सही मायनों में बहुत अच्छे विकेट बनाएंगे (जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी)। अगर हम एक टीम के तौर पर मजूबत होना चाहता हैं और हर जगह चुनौती पेश करना चाहते हैं तो हमें नियमित रूप से बड़े रन बनाने की आदत डालनी होगी। हमें अच्छी पिचों पर गेंदबाजी करने की आदत डालनी होगी और 20 विकेट लेने के रास्ते निकालने होंगे। मुझे लगता है कि अच्छी टीम तैयार करने का यह सही तरीका है।' इंग्लैंड के कप्तान ने इंग्लैंड की परिस्थितियों पर कहा, 'जब आप इंग्लैंड में होते हैं तो कई बार मौसम भी परिस्थितियां तय करता है। तब भी आपको जितना लंबा समय हो सके बल्लेबाजी करनी होती है। आपको ऐसे विकेट मिल सकते हैं जो आपकी उम्मीद से ज्यादा गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकते हैं। एक चीज हम पुख्ता कर सकते हैं कि इन गर्मियों में बहुत अच्छे विकेट तैयार करें और मुझे लगता है कि ड्यूक बॉल (Duke Ball) के साथ हमारे सीमर्स, हमेशा से विकेट लेने के रास्ते निकाल लेंगे।'


https://ift.tt/3spVBYT

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw