Skip to main content

ISL : मुंबई सिटी ने ओडिशा को 6-1 से दी मात, विपिन का कमाल

बेम्बोलिममुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को विपिन सिंह की शानदार हैटट्रिक और बार्थोलोमोव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से () फुटबॉल के मुकाबले में ओडिशा एफसी को 6-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत से मुंबई की टीम ने आईएसएल तालिका में शीर्ष पर काबिज एटीके मोहन बागान के बीच अंक के फासले को तीन कर लिया। इस मैच से पहले एटीके मोहन बागान से वह छह अंक पीछे था। मुंबई की 19 मैचों में यह 11वीं जीत है जिससे उसके 37 अंक हो गए हैं। अभी उसे एक मैच और खेलना है और अगर वह इस मैच में भी जीत हासिल कर लेता है तो वह एटीके मोहन बागान के बराबर पहुंच जाएगा जिसके 40 अंक हैं। पढ़ें, मुंबई गोल अंतर के मामले में एटीके मोहन बागान के बराबर पहुंच गया है। यह इस सत्र में किसी की टीम की अब तक सबसे बड़ी जीत रही। वहीं ओडिशा की 19 मैचों में यह 12वीं हार थी। उसके नौ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है। मुंबई के लिए बिपिन सिंह ने 38वें, 47वें और 86वें मिनट में हैटट्रिक लगाई। ओग्बेचे ने 13वें और 43वें मिनट में गोल दागे। टीम के लिए एक गोल सीवाई गोडार्ड ने 44वें मिनट में किया। ओडिशा के लिए एकमात्र गोल डिएगो मौरिसियो ने 9वें मिनट में पेनल्टी पर किया।


https://ift.tt/3dNnkyu

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw