Skip to main content

कर्नाटक के अरुण कुमार US क्रिकेट टीम के नए कोच

चेन्नैकर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे. अरुण कुमार मंगलवार को अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए। कोच के तौर पर वह इससे पहले कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं। अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘रणजी ट्रोफी और आईपीएल के पूर्व कोच, पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जे अरुण कुमार को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।’ देखें, अरुण कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक जबकि लिस्ट ए मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 2013-14 और 2014-15 के सत्र में रणजी ट्रोफी, विजय हजारे ट्रोफी और ईरानी कप में कर्नाटक का शानदार नेतृत्व किया था। 45 साल के अरुण ने कोच बनने के बाद खुशी जहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को टेस्ट खेलने वाला देश बनाना है। उन्होंने कहा, ‘मैंने लंबे, मध्य और अल्पकालिक लक्ष्य बनाए हैं। मेरी हालांकि असली लक्ष्य यह होगा कि अमेरिका आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में शामिल हो। यह एक दूर का लक्ष्य है, फिलहाल मेरा ध्यान वर्ल्ड कप लीग पर होगा।’


https://ift.tt/3bNA4Bu

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw