Skip to main content

देखें- शिखर की पत्नी-बेटे संग बॉक्सिंग, घरेलू हिंसा पर भी बोले

नई दिल्ली टीम इंडिया के खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान भी अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं कर रहे। खिलाड़ी इन दिनों अब खुद को फिट रखने के लिए इंडोर एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। बीसीसीआई के फिजियो और ट्रेनर भी एक खास मोबाइल ऐप के जरिए प्लेयर्स की फिटनेस और डाइट पर बारीकी से नजर जमाए हुए हैं। इस बीच टीम इंडिया के गब्बर () ने अपनी पत्नी के साथ एक्सरसाइज (Workout in Lock down) का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में गब्बर ने घरेलू हिंसा पर नाराजगी भी जताई है। शिखर धवन ने करीब एक मिनट का यह वीडियो ट्वीट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'जब मैं अपने प्यारे परिवार के साथ अपना समय एंजॉय कर रहा हूं, उस समय घरेलू हिंसा के बारे में सुनकर मैं बहुत दुखी हूं आज के समय में भी यह होती है और हमें इसे खत्म करने की जरूरत है। एक दयालु और प्यार करने वाला साथी चुनिए और घरेलू हिंसा को न कहिए।' इस वीडियो में शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ पंचिंग प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। धवन के बाद उनकी पत्नी और उना बेटा भी इसका अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। पंचिंग सेशन के बाद शिखर अपने कोर एरिया के लिए वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।


https://ift.tt/2W1kATG

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw