Skip to main content

थॉमस और उबेर कप फिर स्थगित, अब अक्टूबर में

नई दिल्लीथॉमस और उबेर कप फाइनल्स को कोविड-19 महामारी के कारण बुधवार को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अब इन दोनों वैश्विक टीम चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 11 अक्टूबर के बीच डेनमार्क के ऑर्थस में करने का फैसला किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन टूर्नमेंट का आयोजन 16 से 24 मई के बीच होना था लेकिन विश्व भर में फैली महामारी के कारण 20 मार्च को इन्हें 15 से 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था। बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को फिर से इन टूर्नमेंट को स्थगित कर दिया। उसने कहा कि सितंबर से पहले इनका आयोजन करना संभव नहीं है। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बयान में कहा, ‘डेनमार्क सरकार का अपने देश में बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध अगस्त के आखिर तक बढ़ाने के छह अप्रैल के निर्णय के बाद दोनों पक्ष इस पर सहमत थे कि इन चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 23 अगस्त के बीच करना संभव नहीं होगा।’ पढ़ें, इसमें कहा गया है, ‘बीडब्ल्यूएफ ने बैडमिंटन डेनमार्क, टूर्नमेंट के आयोजकों, स्पोर्ट इवेंट डेनमार्क और स्थानीय ऑर्थस सरकार के साथ विचार विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि इसका अक्टूबर में आयोजन सर्वश्रेष्ठ समाधान होगा।’ बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘हमारी मुख्य प्राथमिकता खिलाड़ियों, स्टाफ, स्वयंसेवकों, जज और संपूर्ण बैडमिंटन समुदाय का स्वास्थ्य और सुरक्षा है। हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों, स्थानीय सरकार और डेनमार्क की सरकार की सलाह पर गौर किया और यह स्पष्ट हो गया कि बीडब्ल्यूएफ थॉमस और उबेर कप फाइनल्स सितंबर से पहले करना मुश्किल होगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि हम तीन से 11 अक्टूबर की नई तारीखों में सुरक्षित और सफल चैंपियनशिप का आयोजन कर सकते हैं।’ इससे पहले बीडब्ल्यूएफ ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप (11 से 15 मार्च) के बाद महामारी के कारण अपने कई टूर्नमेंट स्थगित या रद्द कर दिए।


https://ift.tt/2xpu4A0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw