Skip to main content

तुर्की की ऐथलीट का लंदन ओलिंपिक का नमूना डोपिंग पॉजिटिव

पैरिसअंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि तुर्की की ऐथलीट को लंदन 2012 ओलिंपिक खेलों से ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया है। मिंगिर का नमूना डोपिंग परीक्षण में पॉजिटिव आया है। तीस साल की मिंगिर आठ साल पहले महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में 27वें स्थान पर रही थीं। मिंगिर ने 2012 यूरोपीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। आईओसी ने बयान में कहा, ‘मिंगिर के लंदन 2012 के नमूने में दोबारा की गई जांच में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है।’ 30 साल की मिंगिर ने 2011 में यूरोपियन अंडर-23 चैंपियनशिप (चेक गणराज्य में आयोजित) में 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह 2013 में आयोजित यूनिवर्सिएड में तीसरे स्थान पर रही थीं।


https://ift.tt/2Yj4h7m

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw