Skip to main content

UEFA राष्ट्रीय महासंघों को देगा 25 करोड़ डॉलर का एडवांस

पैरिसयूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा () महामारी के कारण आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे अपने राष्ट्रीय महासंघों को कुल 23 करोड़ 65 लाख यूरो (25 करोड़ 50 लाख डॉलर) की एडवांस धनराशि देगा। यूरोपीय फुटबॉल संघ (यूएफा) ने बयान में कहा कि वह अपने 55 सदस्यों में से प्रत्येक को 43 लाख यूरो (47 लाख डॉलर) दे रहा है। यूएफा के प्रेजिडेंट अलेक्सांद्र सेफरिन ने कहा कि इस राशि से उनके संघों को अपने फुटबॉल को ढर्रे पर लाने में मदद मिलेगी। कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर कई देशों में लॉकडाउन घोषित है जिसका असर हर खेल पर पड़ा है। फुटबॉल की कुछ लीग शुरुआत कराने को लेकर जद्दोजहद भी चल रही है तो वहीं कुछ आयोजक बिना दर्शकों के इसे स्टेडियम में कराने पर भी राजी हैं। पढ़ें, उम्मीदों को झटकाइटली सरकार ने 18 मई से पहले टीम प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दी है और ऐसे में महामारी के कारण ठप पड़ी सेरी-ए फुटबॉल लीग के सीजन को पूरा करने की संभावनाएं भी कम हो गई हैं। प्रधानमंत्री गियुसेप कोंटे ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में फुटबॉल की वापसी के लिए समयसीमा बढ़ा दी है। सीजन खत्म करेंगेवहीं, अर्जेंटीना के फुटबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष क्लाडियो टैपिया ने कहा कि वह 2019-20 सीजन को खत्म करने जा रहे हैं जो कि महामारी के कारण मार्च के मध्य से बाधित है।


https://ift.tt/2W9NBwu

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw