Skip to main content

आज का दिन- श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगाई थी वर्ल्ड कप में हैटट्रिक

नई दिल्ली अप्रैल की 28 तारीख, साल 2007। ऑस्ट्रेलिया ने आज ही के दिन वर्ल्ड कप की हैटट्रिक पूरी की। वेस्टइंडीज में खेले गए इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार विश्व कप की ट्रोफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबला बारबेडोस में था और सामने थी श्रीलंका की टीम। भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ही राउंड में बाहर हो गई थीं और ऐसे में दुनिया की एक बड़ी आबादी की सीधी दिलचस्पी इस टूर्नमेंट के शुरुआती दौर में ही खत्म हो चुकी थी। एडम गिलक्रिस्ट ने उस मैच में 104 गेंद पर 149 रन की पारी खेली। उन्होंने दस्तानों में स्क्वैश की गेंद रखी हुई थी जिसका खुलासा उन्होंने बाद में किया। फाइनल मुकाबले में बारिश आई लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में ही चार विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने भी शुरुआत अच्छी की लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि लंकाई टीम हमेशा पिछड़ती हुई नजर आई। नियमों को लेकर दुविधा के चलते आखिरी कुछ ओवर बिलकुल अंधेरे में खेले गए। अंत में श्रीलंका की टीम 36 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला डकवर्थ नियम के अनुसार 53 रन से जीता। श्रीलंका की ओर से सनथ जयसूर्या ने 63 और कुमार संगाकारा ने 54 रन की पारी खेली लेकिन इनके अलावा और कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।


https://ift.tt/2VMcwHL

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw