Skip to main content

G T20: 12 छक्के, 7 चौके- तूफानी गेल का गजब शतक

नई दिल्ली टी20 क्रिकेट के बादशाह खिलाड़ी ने एक बार फिर बता दिया है कि वह क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्यों हैं। इन दिनों ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में खेल रहे इस बल्लेबाज ने सोमवार को अपनी तूफानी शतक से अपने फैन्स का दिल एक बार फिर जीत लिया। वैनकौवर नाइट के इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने 54 बॉल में 122 रन की अविजित पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके बरसाए। गेल की इस तूफानी पारी की बदौलत वैनकौवर नाइट ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 276 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि खराब मौसम के कारण के कारण मैच की दूसरी पारी नहीं हो सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक आपस में बांटना पड़ा। गेल की तूफानी पारी के बाद इस मैच में भी बारिश और तूफान आया, जिसके चलते यह मैच पूरा नहीं हो सका। लेकिन जब तक गेल स्ट्रोम चल रहा था तब आंधी-तूफान ने भी उनकी पारी में खलल नहीं डाला। इस लीग में 39 वर्षीय इस बल्लेबाज का यह तीसरा मैच था और इससे पहले उन्होंने 12 और 45 रन की पारी खेली थी। लेकिन सोमवार को जब वह क्रीज पर उतरे तो अपने उसी अंदाज में दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेल की तूफानी पारी से बचने के लिए मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने पुरजोर कोशिश की और उसने अपने 6 गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाया। लेकिन सुनील नरेन समेत मॉन्ट्रियल का कोई भी बोलर इस बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाया। बता दें 39 वर्षीय क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत को वेस्ट इंडीज में 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। क्रिस गेल को वेस्ट इंडीज की वनडे टीम में मौका मिला है। अपने संन्यास के बाद वह दुनिया भर में खेली जा रही टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।


https://ift.tt/2YoGEa4

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw