Skip to main content

साई ने कैंप के दौरान महिला आर्चर और कोच को निकाला

पीटीआई, नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट तीरंदाज को शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण () के रोहतक केंद्र में लगे जूनियर नैशनल कैंप से बाहर कर दिया गया, क्योंकि पाया गया कि वह अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही कैंप छोड़कर घर चली गई थीं। इस तीरंदाज ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीता था। वह 21 से 24 जुलाई तक कैंप से अनुपस्थित रही थीं। वहीं, इसी कैंप के एक तीरंदाजी कोच को भी कैंप छोड़ने के लिए कहा गया क्योंकि वह भी अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इन्हीं तारीखों को अनुपस्थित थे। साई ने मांगी थी रिपोर्ट साई ने इस घटना के सिलसिले में कैंप में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद फैसला किया गया कि ऐथलीट और कोच को अनुशासनात्मक कदम के तहत कैंप से बाहर कर दिया जाए। साइ ने ऐथलीट और कोच को भेजे गए पत्र में लिखा, ‘नैशनल कैंप में अनुशासन का ध्यान रखना सबसे अहम है और सक्षम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से देखा जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत आपका नाम मौजूदा नैशनल कैंप से तुरंत प्रभाव से हटाया जाता है।’ 2 अगस्त तक टली सुनवाई वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने दो गुटों द्वारा अलग-अलग कराए गए आर्चरी असोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के चुनावों से संबंधित सुनवाई 2 अगस्त तक के लिए टाल दी। विश्व संस्था द्वारा निलंबन लगाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। राहुल मेहरा द्वारा दायर इस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर और नज्मी वाजिरी की स्पेशल बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख अगले शुक्रवार तक मुकर्रर की। वर्ल्ड आर्चरी से जवाब का इंतजार है जिसने एएआई की सदस्यता खत्म कर दी थी और निलंबित करने की धमकी दी थी।


https://ift.tt/2YlHYdH

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw