Skip to main content

रोहित ने अनुष्का को किया 'अनफॉलो', खेमेबाजी को हवा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है और इन सुपरस्टार्स का इगो अब परिवार तक पहुंच गया है? टीम इंडिया के कप्तान और सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान के बीच मतभेदों को उस समय और हवा मिली जब रोहित ने विराट की पत्नी और ऐक्ट्रेस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'अनफॉलो' कर दिया। रोहित ने इससे पहले विराट को भी 'अनफॉलो' किया था। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मेसेज शेयर करते हुए कहा, 'एक समझदार आदमी ने कभी कहा था- सच कभी झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' कोहली अब भी रोहित को फॉलो करते हैं लेकिन उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो नहीं करते हैं। वहीं विराट की पत्नी अनुष्का दोनों को फॉलो करती हैं। रितिका दोनों को ही फॉलो नहीं करती हैं। पढ़ें, शुक्रवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों क्रिकेटरों के बीच में किसी तरह के विवादों से इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को खारिज किया है। सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'यह सब आप लोगों द्वारा बनाया गया मामला है।' बीसीसीआई ने पहले भी अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान की थिअरी को नकार दिया दिया था। इसमें कहा जा रहा था कि रोहित को वनडे और टी20 इंटरनैशनल के लिए टीम की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने यह भी कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी ने 'फैमिली क्लॉज' का उल्लंघन किया है। पढ़ें, रोहित और विराट के बीच मतभेज की खबरें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के हाथों हार के बाद सामने आने लगी थीं। क्रिकेट जगत में ऐसा कहा जाने लगा कि टीम में दो खेमे बन गए हैं। यह बात भी सामने आई थी कि कुछ साल पहले रोहित और शिखर धवन ने उस मैनेजमेंट कंपनी का साथ छोड़ दिया था जिससे विराट जुड़े हुए थे। इससे भी दोनों के बीच संबंधों में खटास की अटकलें लगाई गई थीं।


https://ift.tt/2ygPRXe

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw