Skip to main content

पुछल्ले बल्लेबाजों को बचाने आगे आए डेल स्टेन, दिया तेज गेंदबाजों के लिए 'घातक' सुझाव

नई दिल्लीदक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में ‘फ्री हिट’ नियम को शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे पुछल्ले बल्लेबाजों को लंबे ओवरों में बचने से मदद मिलेगी जिसमें गेंदबाज ‘नो बॉल’ फेंकते हैं। सीमित ओवर के क्रिकेट में अगर गेंदबाज पैर की गलती से ‘नो बॉल’ डालता है तो बल्लेबाजी कर रही टीम को ‘फ्री हिट’ दिया जाता है। स्टेन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘टेस्ट क्रिकेट में ‘नो बॉल’ के लिये ‘फ्री हिट’....आप क्या सोचते हो? इससे निश्चित रूप से गेंदबाजों को (बल्लेबाजी करते हुए) उन सात-आठ गेंद तक हुए और कभी कभी नौ गेंद के ओवर में बचे रहने में मदद मिलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘पुछल्ले बल्लेबाजों के लिये शीर्ष स्तरीय खतरनाक तेज गेंदबाज की छह गेंद का सामना करना ही काफी होता है।’ स्टेन की यह प्रतिक्रिया भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतिम टेस्ट के दौरान आयी। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी प्रशंसा की जिन्होंने 42 रन देकर पांच विकेट झटके। स्टेन ने कहा, ‘इस पर चर्चा करना दिलचस्प होगा। यहां गंभीर टेस्ट मैच हो रहा है, जिसमें बुमराह ने पांच विकेट चटकाकर अच्छी गेंदबाजी की।’


https://ift.tt/3GqaFgp

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw