Skip to main content

कोरिया से सेमीफाइनल में हारकर भारत का खिताब का सपना चकनाचूर

मस्कट: का एशिया कप में अपने खिताब का बचाव करने का सपना बुधवार को यहां साउथ कोरिया से 2-3 की हार के साथ ही चकनाचूर हो गया। भारत ने अच्छी शुरुआत की तथा 28वें मिनट में वंदना कटारिया के गोल से बढ़त बनाई लेकिन कोरिया ने इसके बाद शानदार वापसी की। उसकी तरफ से कप्तान एनुबी चेओन (31वें), सेउंग जू ली (45वें) और हाइजिन चो (47वें मिनट) ने गोल किए। भारत अब शुक्रवार को तीसरे और चौथे स्थान के प्लेऑफ मैच चीन से भिड़ेगा। जापान ने दूसरे सेमीफाइनल में चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में कोरिया से भिड़ने का हक पाया। पहले दो क्वॉर्टर अगर भारत के नाम रहे तो कोरिया ने हाफ टाइम के बाद अपना दबदबा दिखाया। भारत ने पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत के फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने बचा दिया। इसके कुछ मिनट बाद शर्मिला देवी का रिवर्स हिट गोल के ऊपर से बाहर चला गया। लालरेम्सियामी ने भारत को जल्द ही बढ़त दिला दी लेकिन सर्किल के अंदर फाउल होने के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया। पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले वंदना का करीब से जमाया गया रिवर्स हिट कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। भारत दो बार गोल करने के करीब पहुंचा और वह दोनों टीम में बेहतर नजर आ रहा था लेकिन मौकों को नहीं भुना पाया। कोरिया जवाबी हमलों में खतरनाक नजर आ रहा था लेकिन भारतीय रक्षकों ने भी पूरी मुस्तैदी दिखायी। दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय कप्तान गोलकीपर सविता ने दो बार अच्छा बचाव किया। भारत ने मध्यांतर से दो मिनट पहले लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये और वंदना ने दूसरे अवसर पर रिबाउंड पर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। कोरिया की टीम मध्यांतर के बाद पूरी तरह से बदली हुई दिखी। चेओन ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया। भारत का पेनल्टी कार्नर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और गुरजीत फिर चूक गयी। तीसरे क्वार्टर से ठीक पहले कोरिया ने ली के गोल से बढ़त बनाकर भारतीयों को हतप्रभ कर दिया। कोरिया ने चौथे और अंतिम क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही स्कोर 3-1 कर दिया जब चो ने हेजियोंग शिन के पास पर सविता को छकाते हुए गोल दागा। लालरेम्सियामी ने अंतिम हूटर बजने से छह मिनट पहले वंदना के ऊंचे पास पर गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।


https://ift.tt/3G7wAIe

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw