Skip to main content

भारत के नाम U19 WC इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, यूगांडा को 326 रन से हराया

टारुबा: अंडर19 वर्ल्ड कप (U19 Wolrd Cup) के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में भारत ने यूगांडा पर 326 रनों के विशाल अंतर से जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसका पीछा करते हुए यूगांडा मात्र 79 रन ही बना पाया और ये मैच बड़े अंतर से हार गया। यूगांडा को मिला था 406 रनों का विशाल टार्गेट भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल टार्गेट खड़ा किया था। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ( (144 रन) और राज बावा (Raj Bawa) (नाबाद 162 रन) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और 205 रनों की मजबूत साझेदारी भी निभाई। पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अंगकृष ने 120 गेंद में 22 चौके और चार छक्के से शानदार शतकीय पारी खेली। हरनूर सिंह (15) और निशांत सिंधु (15) के विकेट गंवाने के बाद राज बावा ने अंगकृष का अच्छा साथ निभाया और अंत तक डटे रहे। राज बावा ने 108 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद शतक के दौरान 14 चौके और आठ छक्के जमाए। जवाब में 79 रन ही बना सकी यूगांडा 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूगांडा की टीम दवाब नहीं झेल पाई और 79 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन वापस चली गई। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया और शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। भारत की तरफ से निशांत संधू सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4.4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं राजवर्धन के खाते में 2 और वासु वत्स और विकी ओसवाल के खाते में 1-1 विकेट आए। यूगांडा की तरफ से पास्कल मुरंगी ने बस संघर्ष किया और 34 रनों की पारी खेली वहीं बाकी बल्लेबाज आया राम-गया राम की तर्ज पर अपना विकेट गंवाते गए।


https://ift.tt/3qQ6Xar

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw