Skip to main content

पिता बने युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म, दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसे दी फैंस को खुशखबरी

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर (Yuvraj Singh) पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी दिग्गज क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने फैंस को दी है। युवराज ने ट्वीट करके बताया कि उनके घर में एक बच्चे ने जन्म लिया है और वो पिता () बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने भगवान को शुक्रिया भी कहा है। बेटे के जन्म पर युवराज ने किया ये ट्वीटयुवराज ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें।' युवराज और हेचल कीच का ये पहला बच्चा है। 2016 में युवराज-हेजल ने की थी शादीसाल 2016 में युवराज और हेजल ने धूमधाम से शादी रचाई थी। इससे पहले युवराज सिंह और हेजल की लव स्टोरी भी बेहद खास थी। युवराज ने पहली मुलाकात में हेजल को हाय बोला था और कॉफी की पेशकश की थी। इस बात का खुलासा उन्होंने एक मशहूर टीवी कॉमेडी शो में किया। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला तेज हुआ और वे एक-दूसरे को फोन कर कॉफी पर बुलाते रहे। खुशी के मौके पर यूजर्स भी दे रहे युवराज को बधाईबाद में युवराज और हेजल के बीच कुछ तकरार भी हुई लेकिन कुछ साल बाद आखिरकार उन्होंने एक होने का फैसला किया। धूमधाम से शादी हुई और अब युवराज और हेजल को बेटा हुआ है। जिसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके दी है। साथी क्रिकेटर और फैंस ने भी उन्हें इस खुशी के मौके पर बधाई दी है। इरफान पठान ने दी युवराज को बधाई देखिए कुछ और फैंस के ट्वीट्स


https://ift.tt/3fUIElw

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw