Skip to main content

'टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ना विराट का निजी फैसला, BCCI उसकी इज्‍जत करता है', बोले गांगुली

नई दिल्‍ली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी। अचानक इस फैसले से फैन्‍स समेत पूरा क्रिकेट जगत सकते में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि विराट भविष्‍य में टीम के अहम सदस्‍य बने रहेंगे। गांगुली ने एक ट्वीट में कहा कि टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी छोड़ना विराट का 'निजी फैसला' है और 'BCCI उसका सम्‍मान करता है।' गांगुली ने एक ट्वीट में कहा, 'विराट के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेज छलांग लगाई... (कप्‍तानी छोड़ने का) उनका फैसला निजी है और BCCI उसकी बड़ी इज्‍जत करता है... वह इस टीम को भविष्‍य में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में अहम सदस्‍य होंगे। एक महान खिलाड़ी... वेलडन!' विराट के फैसले से मची हलचलकोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़कर हलचल मचा दी। कोहली को 2014 में उस समय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। भारत के दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट शृंखला 1-2 से गंवाने के एक दिन बाद कोहली ने यह घोषणा की है। कोहली की अगुआई में भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में टॉप पर पहुंची और उनकी कप्तानी में ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया में यादगार शृंखला जीती। 33 साल के कोहली ने हाल में टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी और बाद में उन्हें बीसीसीआई ने वनडे की कप्तानी से हटा दिया था। 'ईमानदारी से काम किया, अब रुकने का समय'कोहली ने हर किसी को हैरान करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किए एक बयान में लिखा - हर चीज को किसी न किसी चरण पर रुकना होता है और भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर यह अब मेरे लिए रुकने का समय है। इस पूरी यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ाव रहे हैं, लेकिन कभी भी प्रयास में या भरोसे में कमी नहीं रही। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हमने मिलकर टीम बनाई: शास्त्रीकोहली के अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद दुनिया भर से प्रतिक्रिया आई। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'बीसीसीआई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनके शानदार नेतृत्व गुणों के लिए बधाई देता है। वह टेस्ट टीम को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले गए। उन्होंने 68 मैचों में भारत का नेतृत्व किया और 40 जीत के साथ देश के सबसे सफल कप्तान हैं।' वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने लिखा, 'भारतीय कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई हो कोहली। आपने अब तक जो हासिल किया है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है। निश्चित रूप से आपका नाम विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में होगा।' रवि शास्त्री ने लिखा, 'विराट, आप गर्व से सिर ऊंचा रख सकते है। कप्तान के रूप में आपके पास जो कुछ है, वह कुछ ही लोग हासिल कर सकें हैं। निश्चित रूप से भारत का सबसे आक्रामक और सफल कप्तान। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद दिन क्योंकि इस टीम इंडिया को हमने मिलकर बनाया है।' बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, 'भारतीय टीम के कप्तान के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए विराट कोहली को बधाई। विराट ने टीम को एक फिट इकाई में बदल दिया।'


https://ift.tt/3twbG2M

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw