Skip to main content

Olympics India Results Day 8: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, जानें कहां जीता-कहां हारा भारत

नई दिल्लीतोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत ने अभी तक एक मेडल जीता है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को खेलों के महाकुंभ के पहले दिन ही भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला था। उसके बाद से भारत को ज्यादा उम्मीदें शूटर्स और तीरंदाजों से थी। हालांकि शूटर्स ने अभी तक निराश ही किया है, लेकिन आज से एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। दूसरी ओर भारतीय महिला बॉक्सर्स और शटलर पीवी सिंधु ने जरूर पदक की उम्मीदें जगाई है। शूटर मनु भाकर बाहर निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन आज भी जारी है। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत की मनु भाकर फाइनल तक में नहीं पहुंच पाईं। रैपिड राउंड में 290 अंक पाते हुए उनका सफर खत्म हुआ। मनु के अलावा एक अन्य भारतीय निशानेबाज राही सरणोबत पहले ही बाहर हो चुकीं थीं। ऐथलेटिक्स में अविनाश का नैशनल रेकॉर्ड पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस राउंड1 हीट2 में अविनाश सैबल ने 3000 मीटर स्टीपलचेस रेस में 8:18.12 का समय निकालकर नैशनल रेकॉर्ड बनाया, लेकिन यह फाइनल में जाने के लिए काफी नहीं था। यानी उनका ओलिंपिक सफर यही खत्म हुआ। क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका आर्चरी में वर्ल्ड नंबर वन दीपिका कुमारी ने प्री क्वॉर्टर फाइनल में आरओसी (रूस ओलिंपिक कमिटी) की सेनिया पेरोवा को शूटआउट में मात दी। क्सेनिया पेरोवा ने शूट-ऑफ में सात पर निशाना लगाया। दीपिका को जीत के लिए 8 या उससे ऊपर निशाना लगाना था। उन्होंने सीधा 10 पर निशाना लगाया और क्वॉर्टर-फाइनल में जगह बनाई। अब उनकी अगली भिड़ंत आज ही सुबह 11:30 के तकरीबन होनी है। निशानेबाजी से शुरुआत तोक्यो ओलिंपिक में 25 मीटर पिस्टल महिला क्वॉलिफिकेशन के रैपिड राउंड के मुकाबले में भारत की दो निशानेबाज राही सरनोबत और युवा मनु भाकर फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरी थी। आज भारत के सारे मुकाबले नमस्कार, तोक्यो ओलिंपिक अब लगभग अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज 30 जुलाई का दिन भारत के लिए लिहाज से काफी अहम है। कई भारतीय खिलाड़ी आज अपना मेडल पक्का कर सकते हैं। भारत को निशानेबाजी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और हॉकी में अहम मुकाबले खेलने हैं।


https://ift.tt/2Wpifpp

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw