Skip to main content

तोक्यो ओलिंपिक रिजल्ट: सिंधु शान से नॉकआउट में , महिला हॉकी में लगातार तीसरी हार

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) का पांचवां दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। भारत को सोमवार को शूटिंग में पदक की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी। युवा शूटर मनु भाकर और सौरभ चौधरी पर निगाहें थीं लेकिन भारतीय जोड़ी मेडल राउंड में पहुंचने में असफल रही। छठे दिन यानी आज मंगलवार को भारत की ओर से सबसे पहले महिला हॉकी टीम मैदान पर उतरी। शटलर सिंधु की आसान जीत भारतीय महिला स्टार शटलर की पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने बैडमिंटन महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हरा दिया। सिंधु ने 35 मिनट तक चले इस मुकाबले में चेउंग को 21-9, 21-16 से हराया। इसके साथ ही सिंधु ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिए। सिंधु ने इस जीत के बाद नॉकआउट चरण में जगह सुनिश्चित कर ली है। इससे पहले सिंधु ने अपने पहले ग्रुप मैच में इजरायल की पोलीकारपोवा कसेनिया को 21-7, 21-10 से हराया महिला हॉकी में लगातार तीसरी हार भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद धीमी शुरुआत का खामियाजा ग्रेट ब्रिटेन (India vs Great Britain Women's Hockey) के खिलाफ 1-4 की हार के साथ भुगतना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा के पूल ए में उसकी लगातार तीसरी हार है। गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हेना मार्टिन (दूसरे और 19वें मिनट) ने दो जबकि लिली आउस्ले (41वें मिनट) और ग्रेस बाल्सडन (57वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। दुनिया की 11वें नंबर की टीम भारत की ओर से एकमात्र गोल शर्मिला देवी (23वें मिनट) ने किया। भारत को इससे पहले विश्व में नंबर एक नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 और जर्मनी के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को पूल ए में अपने अंकों का खाता खुलने का अब भी इंतजार है। भारत छह टीमों के पूल में पांचवें स्थान पर है। टीम को अगर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अपने अंतिम दो मैचों में आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। तीरंदाज तरुणदीप रॉय दूसरे दौर में भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय (Tarundeep Roy) ने हवाओं से जूझते हुए बुधवार को यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज करके तोक्यो ओलिंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। अपना तीसरा ओलिंपिक खेल रहा सेना का यह 37 वर्षीय तीरंदाज यूक्रेनी खिलाड़ी से एक समय 2-4 से पीछे चल रहा था लेकिन उन्होंने ‘परफेक्ट 10’ के तीन स्कोर बनाकर आखिरी दो सेट जीते और मैच अपने नाम किया।


https://ift.tt/3BKYU2e

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw