Skip to main content

भारत की एक और बेटी ने किया कमाल, लवलीना ने मुक्के से मेडल किया पक्का

तोक्योभारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन तोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह असम की इस मुक्केबाज ने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। कुकुगिकान एरेना में लवलीना का सामना ताइवान की नेन चिन चेन से हुआ, जहां वह 4-1 से विजयी रहीं। लवलीना ने इससे पहले मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में जर्मनी की एदिन एपेट को 3-2 से हराया था। नीले कार्नर पर खेल रहीं लवलीना ने पांचों जजों से क्रमश: 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए थे। दूसरी ओर, नेदिन को 29, 28, 27, 27, 30 अंक प्राप्त हुए थे। लवलीना को अंदाजा हो गया था कि उन्होंने मुकाबला जीत लिया है। उनकी खुशी देखने वाली थी। ओलिंपिक में मेडल हासिल करने वाली वह तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं। विजेंदर सिंह ने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में, मैरीकॉम ने 2012 लंदन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पहले राउंड में लवलीना ने 3-2 से जीत हासिल की। दूसरे राउंड में लग रहा था कि चीनी ताइपे की बॉक्सर ने वापसी की। दूसरे राउंड में लवलीना का प्रदर्शन लवलीना ने हालांकि अपनी हाइट का अच्छा फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने लगातार पंच लगाने का प्रयास किया। लेकिन चीनी ताइपे की मुक्केबाज का दम ज्यादा दिखाई दिया। पहला राउंड शुरू लगातार मुक्के लगाए लवलीना ने। उन्होने ताइपे की मुक्केबाज पर लगातार घूंसे जड़े। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लवलीना ने मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ध्यान का सहारा लिया। असम की 23 साल की लवलीना ने कुकुगिकान एरेना में मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में अपने से 12 साल बड़ी जर्मनी की नेदिन एपेट को 3-2 से हराया था। नीले कार्नर पर खेलीं लवलीना ने पांचों जजों से क्रमश: 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए। निएन चिन चेन से उनका मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद थी। वह विश्व चैंपियन हैं और मौजूदा खेलों में उन्हें चौथी वरीयता दी गई थी। इस मुकाबले में जीत से लवलीना का पदक पक्का कर लिया। चेन 2019 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। उन्होंने प्री क्वॉर्टर फाइनल में इटली की एंजेला करिनी को 3-2 से हराया।


https://ift.tt/3zMDGzh

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw