Skip to main content

कोच विवाद: मनिका बत्रा को मिलेगी सजा, टेबल टेनिस संघ ने बताया अनुशासनहीन

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय से मदद लेने के मनिका बत्रा के इनकार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने अनुशासनहीनता करार देते हुए कहा कि अगले महीने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रमंडल खेल 2006 की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त रॉय तोक्यो में चार सदस्यीय टीम के साथ अकेले कोच है। मनिका अपने निजी कोच सन्मय परांजपे को लेकर गई है, लेकिन उन्हें प्रतियोगिता स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। टीटीएफआई महासचिव अरूण कुमार बनर्जी ने तोक्यो से कहा, 'यह अनुशासनहीनता है, उसे अपने मैचों के दौरान राष्ट्रीय कोच को कोर्ट के पास बैठने की अनुमति देना चाहिए थी जैसा बाकी खिलाड़ियों ने किया। रॉय भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और अब जाने माने कोच हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक जल्दी ही होगी, हम उसके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लेंगे।’ टीटीआईएफ क्या फैसला लेता है, वह तो देखना होगा, लेकिन यह तय है कि राष्ट्रीय शिविरों में सभी भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। मनिका ने सिर्फ तीन दिन सोनीपत में शिविर में भाग लिया जबकि शिविर तीन सप्ताह तक चला। जी साथियान भी निजी कोच के साथ अभ्यास करते हैं, लेकिन दूसरे दौर के उनके मुकाबले के समय रॉय उनके साथ थे।


https://ift.tt/2WitiRe

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw