Skip to main content

तोक्यो रिजल्ट: सिंधु के बाद हॉकी टीम ने दिन खुशखबरी, जानें कहां कहां जीता भारत

नई दिल्ली (Tokyo Olympics 2020) में भारत ने अभी तक एक मेडल जीता है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को खेलों के महाकुंभ के पहले दिन ही भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला था। उसके बाद से भारत को ज्यादा उम्मीदें शूटर्स और तीरंदाजों से थी। भारतीय शूटर्स ने हालांकि अभी तक निराश किया है। हालांकि भारतीय महिला बॉक्सर्स और शटलर पीवी सिंधु ने जरूर पदक की उम्मीदें जगाई है। पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराया भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना (India beat Argentina Men's Hockey) को हराकर शानदार वापसी की है। वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद मनप्रीत एंड कंपनी ने स्पेन के बाद अर्जेंटीना को 3-1 से शिकस्त दी। पूल ए के ग्रुप मैच में भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दागे। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल मेइको केसेला ने 48वें मिनट में किया। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। छठी वरीय सिंधु ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 41 मिनट चले मुकाबले में मिया को 21-15, 21-13 से हराया। डेनमार्क की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था। दो व्यक्तिगत ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रही सिंधु का सामना क्वार्टर फाइनल में जापान की चौथी चरीय अकाने यामागुची और कोरिया की 12वीं वरीय किम गुएन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।


https://ift.tt/3BPQsyF

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw