Skip to main content

गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदली, धोनी इसे आगे लेकर गए : राजपूत

नई दिल्ली 2007 टी 20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे, जब भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया था। राजपूत का मानना है कि की कप्तानी में पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष और का मिश्रण है। राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे लेकर गए जब वह 2007 में टीम के कप्तान बने। राजपूत ने स्पोटर्सक्रीड़ा से कहा, ‘गांगुली खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में बदलाव किया और मुझे लगता है कि धोनी इसी चीज को लेकर आगे गए। अगर धोनी को लगता कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, वो उन्हें पूरे मौके देने की कोशिश करते थे।’ पूर्व मैनेजर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में राहुल द्रविड़ और गांगुली का मिश्रण है। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो वह काफी शांत रहते हैं। एक कप्तान को मैदान पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वो दो कदम आगे की सोचते हैं। एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है कि वो सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली का मिश्रण है। गांगुली काफी आक्रामक कप्तान थे।’


https://ift.tt/3g5Q6Is

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw