Skip to main content

गांगुली ने बताया- मैदान पर कब लौटेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली अगले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। जुलाई की 8 तारीख से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ( Test Series) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होना है। हालांकि भारत में क्रिकेट कब शुरू होगा यह अभी बड़ा सवाल है। भारतीय टीम ने मार्च से क्रिकेट नहीं खेला है। फैंस को इंतजार है कि आखिर कब दोबारा क्रिकेट शुरू होगा। हालांकि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के चलते अभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और खिलाड़ी भी अभी मैदान पर लौटने की जल्दी में नजर नहीं आ रहे। बीसीसीआई के अध्यक्ष () ने साफ किया है कि आखिर कब तक भारत में क्रिकेट गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। सौरभ ने एक समाचार चैनल से बातचीत में साफ किया कि खिलाड़ियों के लिए कैंप की शुरुआत अगस्त से पहले होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि अगस्त के बाद ही ऐसा किया जा सकता है। रविवार को चैनल से बात करते हुए गांगुली ने कहा अगस्त से पहले का कैम्प शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी सरकार द्वारा स्टेडियम खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद निजी प्रैक्टिस करते दिख चुके हैं। कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर प्रैक्टिस करते दिखाई दिए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम पर कोरोना वायरस महामारी का गहरा असर पड़ा है। बोर्ड ने इस वैश्विक महामारी के चलते कई सीरीज स्थगित कर दी हैं। सबसे पहले मार्च में साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज खेले बिना लौट गई थी। इसके बाद इस साल के आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। जून में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा करना था और अगस्त में जिम्बाब्वे के साथ सीरीज खेलनी थी। लेकिन इन सबको फिलहाल टाल दिया गया है। आईपीएल को लेकर हालांकि बोर्ड द्वारा साफ कर दिया गया है कि वह इसे करवाना चाहता है। बोर्ड की नजर सितंबर-नवंबर की विंडो पर है। इस साल सितंबर में एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल है। हालांकि वर्ल्ड कप को लेकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले ही साफ कर चुका है कि वह इसे इस साल नहीं करवा सकता। अगर वर्ल्ड कप इस साल के लिए स्थगित हो जाता है तो बोर्ड आईपीएल के लिए विंडो तलाश सकता है।


https://ift.tt/31rXx94

Comments

Related Posts

End of an era: Robin Singh parts ways with Mumbai Indians after 16-year journey

Former India all-rounder Robin Singh has officially departed from the Mumbai Indians franchise after a 16-year association. Singh confirmed his exit from both the IPL team and MI Emirates, concluding a significant support-staff tenure. He was instrumental in the franchise's success, being part of all five IPL title wins and two Champions League T20 triumphs. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/EUFK1Hx

Marsh tears into RCB with century, breaks Pant's record to become ...

Marsh reached the milestone in 49 balls, making it the fastest century by an LSG batter in IPL history. He went past Rishabh Pant’s 54-ball hundred against RCB at the same venue in IPL 2025. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/LKhz1Y4

IPL: Sooryavanshi’s 93 keeps Rajasthan Royals’ playoff hopes alive

Vaibhav Sooryavanshi smashed a sensational 93 off 38 balls as Rajasthan Royals defeated Lucknow Super Giants by seven wickets to stay alive in the IPL 2026 playoff race. Mitchell Marsh’s 96 had powered LSG to 220/5 earlier, but Sooryavanshi’s fearless hitting and Dhruv Jurel’s unbeaten fifty guided RR to a stunning chase in Jaipur. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/LdJQy4b

Sai Sudharsan scripts T20 history, becomes fastest-ever to...

Sai Sudharsan etched his name in T20 history, becoming the fastest batter to 3000 runs in just 78 innings. Despite Gujarat Titans' loss, Sudharsan showcased his brilliance with an unbeaten 53 and extended his record of consecutive 50+ scores for the franchise to four. He currently leads IPL 2026 in runs. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/d6uxoW3

'If I had gone towards...': Sooryavanshi reveals how he missed fastest IPL century

Vaibhav Sooryavanshi delivered a stunning 97 off 29 balls in the IPL 2026 Eliminator. The fifteen-year-old Rajasthan Royals opener played fearlessly against Sunrisers Hyderabad. His innings included twelve sixes, breaking Chris Gayle's record for most sixes in a season. Sooryavanshi's performance is already being compared to legendary IPL knocks. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/Wk58gtz