Skip to main content

रोनाल्डो की 'फूलों वाली' ड्रेस, मिले ऐसे कॉमेंट्स

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार मैदान पर फिट और ऐक्टिव रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुड़े रहते हैं। पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉलर ने शनिवार को अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिस पर कई लोगों ने मजेदार कॉमेंट किए। इस फोटो में रोनाल्डो ने वाइट शर्ट और स्काइ ब्लू शॉर्ट पहना है लेकिन पूरी ही ड्रेस पर फूल-फूल बने हुए हैं। मल्टी-कलर्ड के फूलों से प्रिंट इस शर्ट को उनके कुछ फॉलोअर्स ने काफी पसंद किया तो कुछ ने मजाक भी बनाया। पढ़ें, 35 वर्षीय रोनाल्डो ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'वीकेंड की शुरुआत एक अच्छे स्टाइल के साथ।' उन्होंने साथ ही इमोजी भी पोस्ट की। इसके बाद एक यूजर ने लिखा, 'फूलों से पावर।' वहीं, जोआना नाम की एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा- डोप। कुछ ने उनकी तारीफ भी की। रोनाल्डो की इस तस्वीर को अब तक 96 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर कॉमेंट किए। इस बीच यूवेंटस ने शुक्रवार को सीरी-ए फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों की लेसी टीम को 4-0 से शिकस्त दी। रोनाल्डो फॉर्म में वापसी करते हुए दो गोल करने में मदद के अलावा एक पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।


https://ift.tt/2VpVkXG

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw