Skip to main content

जोकोविच के बाद उनके कोच को भी हुआ कोरोना

नई दिल्लीदुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी के बाद अब उनके कोच गोरान इवानिसेविच की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व विंबलडन चैंपियन क्रोएशिया के गोरान ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जोकोविच की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी टूर्नमेंट में हिस्सा लेने के कुछ दिनों बाद उन्होंने टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इवानिसेविच ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दुर्भाग्य से.. मुझे पता चला है कि मेरा कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे तबीयत ठीक लग रही है और कोई ऐसे लक्षण नहीं हैं।' पढ़ें, 48 वर्षीय इवानिसेविच ने कहा कि उन्होंने हर किसी से पूछा जो भी उनके संपर्क में आए थे और उनसे खुद का और अपने प्रियजनों का ख्याल रखने की बात भी कही। इवानिसेविच ने इससे पहले 10 दिन में दो बार टेस्ट कराया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने कहा, 'मैं सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा।' वह दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जोकोविच की कोचिंग टीम का हिस्सा हैं। वह अब रोके जा चुके एड्रिया टूर के निदेशक भी थे जिसके कारण कई शीर्ष खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इससे पहले जोकोविच, ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिच और विक्टर ट्रोयकी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी ने क्रोएशिया के जदर में आयोजित टूर्नमेंट के दूसरे चरण में हिस्सा लिया था। (एजेंसी से इनपुट)


https://ift.tt/3i7nMHG

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw