Skip to main content

वर्ल्ड टीम टेनिस में खेलेंगी वीनस, एक ही जगह सभी मैच

वॉशिंगटनदिग्गज महिला टेनिस प्लेयर अमेरिका की वेस्टर्न वर्जीनिया में 12 जुलाई से शुरू होने वाली वर्ल्ड टीम टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह 15वां अवसर होगा जबकि दुनिया की यह पूर्व नंबर-1 महिला खिलाड़ी इस टूर्नमेंट में खेलेंगी। वीनस इस टूर्नमेंट में भाग लेने वाली नौ टीमों में से वॉशिंगटन कैसल्स का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह टूर्नमेंट तीन सप्ताह तक चलेगा। इस प्रतियोगिता के मैच आम तौर पर देश के विभिन्न स्थलों में खेले जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आयोजकों ने इस बार इसका आयोजन एक स्थल पर करने का फैसला किया है। पढ़ें, वीनस ने अपने करियर में सात ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जिनमें पांच विंबलडन और दो यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। उन्होंने अपनी छोटी बहन सेरेना के साथ मिलकर 14 महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीते हैं। विश्व टीम टेनिस के आउटडोर कोर्ट पर खेले जाने वाले प्रत्येक मैच में 500 दर्शकों को आने की अनुमति होगी। इंडोर कोर्ट में केवल 200 दर्शकों और 50 कर्मचारियों को ही आने की अनुमति मिलेगी।


https://ift.tt/2NBbZU1

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw