Skip to main content

अनुमति मिली तो हैदराबाद में 1 जुलाई से बैडमिंटन कैंप

नई दिल्लीभारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) हैदराबाद में प्रैक्टिस कैंप आयोजित करने की योजना बना रहा है। अगर उसे राज्य सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो फिर सहित देश के कुछ चोटी के शटलर को लंबे अर्से बाद कोर्ट पर उतरने का मौका मिल जाएगा। अगर अनुमति मिल जाती है तो 1 जुलाई से कैंप शुरू हो सकता है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पिछले महीने खेलों की बहाली के लिए दिशानिर्देश जारी करने के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने बेंगलुरू स्थित प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकैडमी में अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद में रहने वाले खिलाड़ी अब भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें, हैदराबाद में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के बाद तेलंगाना सरकार ने ऐहतियात के तौर पर लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है लेकिन इसके कारण राज्य के शीर्ष खिलाड़ियों की खेल में वापसी में भी देरी हुई। बैडमिंटन संघ ने महामारी के कारण 27 अप्रैल से 3 मई के बीच होने वाली सीनियर नैशनल चैंपियनशिप मार्च में ही स्थगित कर दी थी। अब उसने सितंबर तक घरेलू टूर्नमेंट शुरू नहीं करने का फैसला किया है।


https://ift.tt/3g1Ymcx

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw