Skip to main content

धवन के घर आए दो नए फैमिली मेंबर, टि्वटर पर शेयर

नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज () देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही अपने घर पर हैं। घातक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश और दुनिया में सभी खेल गतिविधियों पर ब्रैक लगा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी घर पर अपने परिवार के साथ ही अपना वक्त बिता रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन (Lockdown) में कुछ ढील मिली तो टीम इंडिया के गब्बर धवन ने अपने घर में दो नए सदस्यों को जगह दी है। दरअसल धवन ने दो देसी डॉग्स को गोद लिया है। उन्होंने इन डॉग्स के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की। इन तस्वीरों के साथ धवन ने कैप्शन में लिखा, 'इन प्यारों को आज अडॉप्ट किया। श्लोए और वैलेंटाइन हमारे परिवार के दो नए सदस्य हैं।' यानी धवन ने अपने इन नए डॉग्स का नाम श्लोए और वैलेंटाइन रखा है। एक तस्वीर में धवन इन डॉग्स की पीठ पर हाथ फेरते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने बेटे जोरावर के साथ इन दो नए मेंबर के साथ बैठे हुए हैं। धवन के इस ट्वीट पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मेकलेन्गन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नाइस।' बता दें लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह शिखर धवन भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आए। उन्होंने नियमित रूप से इस प्लेटफॉर्म पर फैन्स के साथ मौज-मस्ती और उन्हें जरूरी जानकारी देने का काम जारी रखा।


https://ift.tt/31kuowk

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw