Skip to main content

NZ में हाफ सेंचुरी, तेंडुलकर के बाद युवा साव

क्राइस्टचर्च भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई। क्राइस्टचर्च में सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साव ने 64 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। इसके साथ ही साव न्यूजीलैंड में टेस्ट हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। पहले पायदान पर सचिन तेंडुलकर हैं। यह साव की विदेशी धरती पर पहली हाफ सेंचुरी थी। साव ने हेगली ओवर पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली। वह सेट नजर आ रहे थे जब काइल जेमिसन की एक गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में वह स्लिप में टॉम लाथम के हाथों कैच आउट हो गए। लाथम ने उनका शानदार कैच लपका। देखें स्कोरकार्ड- भारत की ओर से न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले युवा बल्लेबाज 16 वर्ष 291 दिन : सचिन तेंडुलकर, नेपियर, 1990 20 वर्ष 112 दिन : पृथ्वी साव, क्राइस्टचर्च, 2020* 21 वर्ष 336 दिन : अतुल वासन, ऑकलैंड, 1990 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सेशन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 और कप्तान विराट कोहली 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से पृथ्वी साव ने अच्छी बल्लेबाजी की और हाफ सेंचुरी बनाई। उन्होंने 64 गेंद का सामना किया। मयंक अग्रवाल ने 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और काइल जेमिसन ने विकेट लिए।


https://ift.tt/3cgshg4

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw