Skip to main content

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब भी विश्व स्तरीय: मैकग्रा

मुंबई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का भारतीय गेंदबाजी इकाई पर भरोसा कायम है और उन्होंने बुधवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में मिली 10 विकेट की हार के बावजूद यह ‘विश्व स्तरीय’ आक्रमण बना रहेगा। इशांत शर्मा ने पांच विकेट चटकाए जबकि उनके साथी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को एक एक ही विकेट मिल सका जिससे न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में एक समय छह विकेट पर 216 रन के बावजूद पहली पारी में 348 रन का स्कोर बनाया। मैकग्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मुझे अब भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है। उन्हें पिछले कुछ समय से चोटों से जूझना पड़ रहा है। शर्मा वापसी कर रहे हैं और वह पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। बुमराह को भी चोटें लगी थीं और वह वापसी कर रहे हैं। इसलिए हां, मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और इसमें कोई शक नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे गेंदबाजी आक्रमण से कोई दिक्कत नहीं है, आप एक रात में फॉर्म नहीं गंवा देते। यह उन चीजों में शामिल रहा होगा जिसमें टॉस काफी अंतर पैदा करता है (न्यूजीलैंड में पहले टेस्ट में), लेकिन आपको फिर भी विकेट चटकाने और रन जुटाने होते हैं।’ मैकग्रा ने इशांत की प्रशंसा के साथ शमी और बुमराह के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘इशांत को काफी अनुभव है, उन्होंने पिछले दो वर्षों में शानदार तरीके से वापसी की है। मुझे लगा था कि उसका करियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खत्म हो गया है लेकिन उन्होंने वापसी की और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।’ मैकग्रा ने कहा, ‘शमी काफी अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और वह काफी अनुभवी हैं, वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत भी छोटे रन अप से जैसे गेंदबाजी करते हैं, वह अलग ही है, वह गेंद को स्विंग कर सकते हैं, अच्छी तरह गेंद को निंयत्रित करते हैं।’


https://ift.tt/2Tim0If

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw