Skip to main content

फैन्स का दिल जीतने लौट रहे धोनी, शुरू किया अभ्यास

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करने उतरे। उन्होंने स्थानीय क्रिकेटर्स के साथ नेट्स पर पसीना बहाया। पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप का मैच खेलने के बाद से धोनी के भविष्य को लेकर कयास लगते रहे हैं। हालांकि, धोनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी ओर से कोई बयान नहीं दिया है। धोनी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनके फ्यूचर प्लान को जानने के लिए जनवरी तक का इंतजार करें। धोनी ने जनवरी में रांची में ही झारखंड रणजी टीम के साथ एक दिन अभ्यास किया था। यह दूसरी बार है कि वह नेट्स पर पहुंचे। इस बीच चेन्नै सुपर किंग्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि धोनी 1 मार्च से चेन्नै में होंगे और आईपीएल की अपनी टीम के साथ अभ्यास करेंगे। इस बार वह चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को चौथी बार चैंपियन बनाने के लिए कमर कसेंगे। पिछली बार धोनी की टीम टूर्नमेंट के फाइनल में सिर्फ 1 रन से यह खिताब चूक गई थी और मुंबई इंडियंस (MI) चैंपिनय बनी थी। इस बार टूर्नमेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच वानखेडे़ में ही खेला जाएगा।


https://ift.tt/2w97wSN

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw