Skip to main content

फर्नांडो और मेंडिस के शतक, श्रीलंका ने सीरीज जीती

हम्बनटोटा (श्रीलंका) श्रीलंका ने और कुसाल मेंडिस के शतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्ट इंडीज को 161 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। श्रीलंका ने फर्नांडो के 127 और मेंडिस के 119 रन से आठ विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस लक्ष्य के जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम 39.1 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए लक्ष्ण संदाकन और वानिंदु हसारंगा ने तीन-तीन विकेट जबकि नुआन प्रदीप ने दो विकेट चटकाए। देखें स्कोरकार्ड- वेस्ट इंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज शे होप ने 51 रन की पारी खेली, बाकी बल्लेबाज शुरूआत के बावजूद पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। निकोलस पूरन ने 31 रन का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फर्नांडो और मेंडिस दोनों ने मिलकर 239 रन बनाकर तीसरे विकेट के लिये श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी की। वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोट्रेल ने चौथे ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट झटके। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने एक रन पर आउट हुए। फिर कुसाल परेरा अपने 100वें वनडे में शून्य पर पविलियन पहुंचे। लेकिन मेंडिस ने कोट्रेल को हैटट्रिक नहीं बनाने दी। मेंडिस को एक और जीवनदान मिला जब वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने पहली स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। मेंडिस और फर्नांडो ने मिलकर 22 चौके जमाए। फर्नांडो ने 123 गेंद का सामना कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर भी बनाया। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ (57 रन देकर तीन विकेट) ने 14 गेंद के अंदर दोनों शतकवीर बल्लेबाजों के विकेट के अलावा पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (01) को आउट किया। कोट्रेल (67 रन देकर चार विकेट) ने श्रीलंका के मध्यक्रम को झकझोरा। उन्होंने तिसारा परेरा (36) और धनंजय डि सिल्वा (12) को पविलियन भेजा।


https://ift.tt/2I1Bzid

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw