Skip to main content

पाकिस्तान खेलने चले जाओ: बोर्ड का खिलाड़ी से निवेदन

ढाकाबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने टीम के अनुभवी बल्लेबाज से पाकिस्तान दौरे को लेकर विचार बदलने की मांग करते हुए टीम के साथ वहां जाने का आग्रह किया। रहीम ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नाबाद 203 रन की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। वह सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तीन चरणों में होने वाले पाकिस्तान दौरे के पहले दो चरण में टीम के साथ नहीं गए थे। इस दौरान बांग्लादेश को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि टेस्ट में बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी। पाकिस्तान दौरे का तीसरा चरण तीन अप्रैल से शुरू होगा जहां बांग्लादेश को एकदिवसीय मैच के अलावा टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। रहीम की ओर से नहीं मिली कोई सूचना हसन ने संवाददाताओं से कहा कि रहीम ने अंतिम चरण के दौरे को लेकर अपने फैसले के बारे में बोर्ड को सूचित नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है वह पाकिस्तान जाऐंगे।’ हसन ने कहा, ‘हर अनुबंधित खिलाड़ी को टीम के साथ जाना चाहिए। परिवार हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन देश अधिक महत्वपूर्ण है।’ 450 दिनों बाद मिली जीत उल्लेखनीय है कि मेजबान बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे टीम को ढाका के शेरे-ए-बांग्ला स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 106 रनों बड़े अंतर से हराया है। इस मैच के हीरो रहे थे मुशफिकुर रहीम, जिन्होंने टीम के लिए दोहरा शतक बनाया था। रेकॉर्ड पर नजर डालें तो 450 दिनों के अंतराल के बाद बांग्लादेश की टीम ने कोई टेस्ट मैच जीतने में सफलता मिली है। उसे इससे पहले दिसंबर 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत मिली थी। (भाषा के इनपुट के साथ)


https://ift.tt/32tDeGH

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw