Skip to main content

शेफाली वर्मा को उनके 'भगवान' से भी मिली तारीफ

नई दिल्लीभारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। महज 16 साल की शेफाली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह 34 गेंद पर 46 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं। इसके बाद उनके आइडल दिग्गज सचिन तेंडुलकर और धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने भी उनकी तारीफ की। शेफाली ने अब तक टूर्नमेंट के तीन मैचों में 114 रन बनाए हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने महज 66 गेंदें खेली हैं। विजय रथ पर सवार भारतीय महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह भी बना ली। पढ़ें, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शेफाली (46 रन, 34 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने एक बार फिर आतिशी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम की नाकामी के चलते टीम 8 विकेट पर 133 रन तक ही पहुंच सकी। फिर गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस आसान दिख रहे लक्ष्य का भी शानदार बचाव किया और न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 130 रन ही बनाने दिए। शेफाली दूसरे मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सचिन ने लिखा, 'हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन, महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। बेहद कड़ा मुकाबला रहा लेकिन दबाव में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। शेफाली वर्मा को खेलते देखना शानदार लगा, उन्होंने एक बार फिर दमदार पारी खेली।' बता दें कि सचिन को शेफाली अपना आइडल मानती हैं और उन्होंने यह बताया भी था कि इस दिग्गज की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनका पूरा परिवार सचिन की पूजा करता है। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने शेफाली को रॉकस्टार बताया। सहवाग ने लिखा, 'वाह भई वाह लड़कियों का दमदार प्रदर्शन। शेफाली वर्मा रॉकस्टार हैं, आनंद आ रहा है लड़कियों का परफॉर्मेंस देखने में।' भारतीय टीम अब अपना आखिरी लीग मैच शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।


https://ift.tt/3ceDIVr

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw