Skip to main content

T10 League Abu Dhabi: एक्सपायर्ड डॉक्यूमेंट्स के साथ अबू धाबी पहुंचे शाहिद अफरीदी, एयरपोर्ट से ही वापस लौटाया

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान () दुनियाभर में फ्रैंचाइजी क्रिकेट में खेलते हैं। अब वह अबू धाबी में टी10 लीग (Abu Dhabi T10 Leauge) खेलने पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां एक छोटी सी समस्या का सामना करना पड़ा। अफरीदी ने वहां कलंदर की टीम को जॉइन करना था लेकिन वह वीजा परेशानी में फंस गए। रिपोर्ट के मुताबिक अफरीदी का यूएई का वीजा एक्सपायर हो गया था लेकिन उन्होंने वहां पहुंचने से पहले इस पर ध्यान ही नहीं दिया। नहीं मिली प्रवेश की इजाजत जब वीजा अधिकारियों ने इसे नोटिस किया तो उन्होंने अफरीदी को देश में एंट्री की इजाजत नहीं दी और अफरीदी को अपना वीजा रीन्यू करवाने के लिए लौटना पड़ा। अफरीदी फिर कराची पहुंचकर वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूएई में कलंदर की टीम के साथ जुड़ेंगे। पिछले कुछ साल से यूएई की टी10 लीग काफी ध्यान खींच रही है। इसमें दुनिया के कई चोटी के रिटायर्ड क्रिकेटर भाग लेते हैं। अफरीदी की टीम का पहला मैच 29 जनवरी को पुणे डेविल्स के खिलाफ होना है। कैसा है फॉर्मेटमैच में दोनों टीमें 10-10 ओवर खेलती हैं जिसका समय 90 मिनट निर्धारित है। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रोबिन फॉर्मेट (round-robin format) में होगा जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। एक मैच में गेंदबाज को सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी का मौका मिलेगा। तीन ओवर का पावर प्ले होगा जिसमें दो फील्डर 30 यार्ड सर्कल के बाहर रहेंगे । तीन ओवर के बाद अधिकतम 5 प्लेयर्स को आउटसाइड सर्कल के बाहर रहने की अनुमति होगी। पहले दिन 3 मैच खेले जाएंगे। कितने मुकाबलेसुपरलीग में पहुंचने से पहले सभी आठ टीमें लीग ग्रुप में 3 मैच खेलेंगी। सुपरलीग 1 फरवरी खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज और सुपर लीग स्टेज पर 12-12 मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले 5 फरवरी से होंगे। टॉप की दो टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वॉलिफायर में आमने सामने होंगी जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर 1 में 5 फरवरी को भिड़ेंगी। इसके बाद क्वॉलिफायर में हारने वाली टीम एलिमिनेटर 1 की विजेता से एलिमिनेटर 2 में फाइनल का टिकट कटाने के लिए भिड़ेगी। यह मुकाबला भी 5 फरवरी को ही खेला जाएगा।


https://ift.tt/3oygBKN

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw