Skip to main content

England के स्पिनर्स का कैसे करें सामना, वसीम जाफर ने कोड में दिया जवाब

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर (Wasim Jaffer) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने कॉमेंट्स के कारण खूब चर्चा में रहते हैं। वह अकसर अपने ट्वीट्स में कोड्स ( Twitter) का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें डीकोड करना फैंस के लिए मजेदार चुनौती की तरह होता है। भारत और इंग्लैंड सीरीज पर भी जाफर ने एक ट्वीट किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत (India vs England Series) पहुंच चुकी है। पांच फरवरी से दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। सीरीज के पहले दो मैच चेन्नै में खेले जाएंगे। दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं और फिलहाल क्वॉरनटीन में हैं। छह दिन के कड़े क्वॉरनटीन के बाद ही टीमें प्रैक्टिस करेंगी। वैसे, इस सीरीज पर इंग्लैंड टीम में (Moeen Ali), डॉम बेस और जैक लीच जैसे स्पिनर्स हैं। एक यूजर जाफर से पूछा है कि आखिर भारतीय बल्लेबाजों को कैसे इंग्लिश स्पिनर्स का सामना करना चाहिए। जाफर (Jaffer) ने इसका सीधा जवाब न दे कर कोड में उत्तर दिया। इस कोड को समझना फैंस के लिए आसान नहीं रहा। बाद में उन्होंने इशारों में समझाने का प्रयास किया कि आखिर वह क्या कहना चाहते हैं। यूजर के सवाल पर जाफर ने '02:00' लिखी एक तस्वीर साझा की। फैंस को यह समझना मुश्किल हो गया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर सीरीज की एक तस्वीर जिस पर- 'आपसे बेहतर की उम्मीद किए थे हम' लिखा था शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- किसी ने अभी तक इसे डीकोड नहीं किया है, चलिए मै आपको हिंट देता हूं। इस पिक्चर को हिंदी में पढ़ें। जाफर के इस ट्वीट के बाद एक फैन ने इसे डीकोड कर लिया। उसने लिखा- 'इस तस्वीर को हिंदी में पढ़ें यानी 2 मिनट जो डॉमिनेट जैसा लग रहा है। सर, आप चाहते हैं कि भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक होकर खेलें?' इस पर जाफर ने जवाब दिया- हमें विजेता मिल गया है। शाबाश इंग्लैंड की टीम हाल ही में श्रीलंका को 2-0 से हराकर आई है। इस दौरे पर इंग्लैंड के स्पिनर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।


https://ift.tt/3iR7unb

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw