Skip to main content

तोक्यो ओलिंपिक : घूमने पर पाबंदी, कोरोना टेस्ट... खिलाड़ियों के लिए बेहद कड़े रहेंगे नियम

नई दिल्ली कोरोना महामारी के मद्देनजर तोक्यो ओलिंपिक गेम्स के दौरान इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी (IOC) ने कई कड़े नियम बनाए हैं। आईओसी अगले हफ्ते इन्हें जारी करेगी। खिलाड़ियों को ओलिंपिक गांव से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। वह सिर्फ उन्हीं जगहों पर जा सकेंगे जहां उनके मुकाबले होंगे। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी। गेम्स के दौरान हर 4 दिन पर कोरोना टेस्ट एथलीट्स का जापान में आने से पहले और आने के बाद कोरोना टेस्ट किया जाएगा। गेम्स के दौरान हर 4 दिनों पर उनका कोरोना टेस्ट होगा। हालांकि, खिलाड़ियों को एक राहत जरूर दी गई है। जापान में उतरने के बाद उन्हें क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। अपने-अपने मुकाबलों से सिर्फ 5 दिन पहले से खिलाड़ी ओलिंपिक विलेज में रह सकेंगे। खिलाड़ियों को घूमने-फिरने, पार्टी करने की नहीं होगी इजाजत ओलिंपिक विलेज से खिलाड़ी सीधे अपने मुकाबलों के लिए जाएंगे। इस तरह उन्हें पार्टी करने या बेहतरीन जगहों को देखने, घूमने-फिरने की बिलकुल भी इजाजत नहीं होगी। मुकाबलों और ट्रेनिंग के लिए ही ओलिंपिक विलेज से निकल पाएंगे खिलाड़ी तोक्यो 2020 को-ऑर्डिनेशन कमिशन के प्रमुख और आईओसी के वाइस-प्रेजिडेंट जॉन कोट्स ने बताया, 'खिलाड़ी सिर्फ ओलिंपिक विलेज तक सीमित रहेंगे। वहां से वे अपने मुकाबलों और ट्रेनिंग वाली जगहों पर ही जा सकेंगे।' बिना दर्शकों के गेम्स हुए थे जापान को लगेगा अरबों का झटका कोरोना महामारी के मद्देनजर बहुत मुमकिन है कि ओलिंपिक खेल से दर्शकों को दूर रखा जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो टिकटों के रूप में करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। तोक्यो ओलिंपिक्स के लिए जापान में पहले ही 44.5 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं। अगर क्लोज्ड डोर इवेंट हुए तो इन टिकटों को रीफंड करना पड़ेगा। दर्शकों के बिना खेल हुए तो एक अनुमान के मुताबिक जापान की अर्थव्यवस्था को करीब 1670 अरब रुपये का तगड़ा झटका लग सकता है। पिछले साल ही होना था ओलिंपिक, कोरोना की वजह से टला तोक्यो ओलिंपिक गेम्स पिछले साल यानी 2020 में ही होने थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टालना पड़ा। अब ये गेम्स इस साल होंगे लेकिन अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। गेम्स का आधिकारिक नाम अभी तोक्यो ओलिंपिक 2020 ही है। बीच में तो ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थीं कि जापान सरकार ने इस बार के ओलिंपिक गेम्स को रद्द कर सकती है लेकिन सरकार ऐसी रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताकर खारिज कर चुकी है।


https://ift.tt/36pKHd1

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw