Skip to main content

ISL: नॉर्थईस्ट ने रोका मुंबई का विजय रथ, टॉप-4 में बनाई जगह

बेम्बोलिम (गोवा) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर फुटबॉल के मौजूदा टूर्नमेंट में इस टीम के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की।शनिवार को खेले गए आईएसएल () के इस मुकाबले में नॉर्थईस्ट की ओर से डेशोर्न ब्राउन ने पहले हाफ में दो गोल किए जबकि मुंबई की ओर से एकमात्र गोल दूसरे हाफ में एडम डि फोंड्रे ने दागा। इस हार के साथ मुंबई ने लगातार 13वें मैच में अजेय रहकर इतिहास रचने का मौका भी गंवा दिया। नॉर्थईस्ट टीम अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे मुंबई सिटी को मौजूदा सत्र में हराने वाली एकमात्र टीम है। इस जीत से नॉर्थईस्ट टीम 21 अंक के साथ टॉप-4 में पहुंच गई है। पढ़ें, ब्राउन के दो गोलों की मदद से हाईलैंडर्स ने पहले हाफ की समाप्ति 2-0 की लीड के साथ की। दूसरे हाफ में एक तरफ जहां हाईलैंडर्स अपना स्कोर बचाए रखना चाहते थे और आईलैंडर्स नाम से मशहूर मुंबई गोल करते हुए बराबरी करना चाहती थी, लिहाजा मैदान पर फाउल हुए और एक के बाद एक तीन बुकिंग हुई। इसके बाद बदलावों का दौर चला। मुंबई ने 66वें मिनट में दो और 67वें मिनट में एक बदलाव किया जबकि हाईलैंडर्स ने भी 67वें मिनट में एक बदलाव किया। हालांकि हाईलैंडर्स ने यह बदलाव मजबूरी में किया क्योंकि सुधीर वाई. को चोट लग गई थी। 85वें मिनट में हालांकि किस्मत मुंबई पर मेहरबान हुई और सुपर सब एडम लेफोंड्रे ने बार्थोलोमेव ओग्बेचे की मदद से गोल करते हुए स्कोर 1-2 कर दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और नॉर्थईस्ट ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।


https://ift.tt/3anetAa

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw