Skip to main content

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर्स होप ब्रदर्स को हुआ कोरोना, टीम से हुए बाहर

ब्रिजटाउन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर () और उनके भाई काइल () () से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों भाई () रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घरेलू टूर्नामेंट रीजनल सुपर 50 कप () से बाहर हो गए हैं। शाई और को बारबाडोस टीम की ओर से खेलना था। बारबाडोस क्रिकेट असोसिएशन ने बयान में कहा, ' होप ब्रदर्श शाई और काइल का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह एंटीगा में 7 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) सीजी एंश्योरेंस सुपर50 कप से बाहर हो गए हैं।' बारबाडोस टीम से हुए बाहर एंटीगा में अगले सप्ताह शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले दोनों खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट रविवार को हुआ था। बारबाडोस टीम ने शाई और काइल की जगह पर विकेटकीपर टेवेन वालकट (Tevyn Walcott) और टॉप ऑर्डर बैट्समैन जाचरी मैकासकी (Zachary McCaskie) को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। आइसोलेशन में गए दोनों भाई बयान के मुताबिक, ' शाई और काइल होप बारबाडोस सरकार के प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन में चले गए हैं।' दो साल पहले शाई होप को बेहतरीन बल्लेबाजत आंका गया था लेकिन खराब फॉर्म की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से ड्रॉप कर दिया गया। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं मिली जगह विंडीज टीम इस समय बांग्लादेश में है। इस दौरे के लिए भी शाई को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। शाई होप ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल सितंबर में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 (Caribbean Premier League) में खेला था। शाई होप ने वेस्टइंडीज की ओर से 34 टेस्ट, 78 वनडे और 13 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं जबकि काइल ने 5 टेस्ट और 7 वनडे खेले हैं।


https://ift.tt/2MtNnPR

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw