Skip to main content

श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता ने इंग्लैंड से मिली हार के बाद इस्तीफा दिया

कोलंबो श्रीलंका की चयन समिति के चेयरमैन अशांता डि मेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में राष्ट्रीय टीम को मिली 0-2 की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि अशांता ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘हम अशांता के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्होंने क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान श्रीलंका क्रिकेट की जो सेवा की है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। ’ इंग्लैंड ने गॉल में खेले गए दो टेस्ट मैचों में श्रीलंका को सात और छह विकेट से शिकस्त दी थी। यह सीरीज सोमवार को समाप्त हुई थी। यह पूर्व तेज गेंदबाज टीम मैनेजर के तौर पर पद से भी कुछ दिन पहले हट गया था। डि मेल ने कहा कि उन्होंने पहले से ही इंग्लैंड सीरीज के बाद चयनकर्ता के पद से इस्तीफा देने का विचार बनाया हुआ था। इससे उन्होंने टीम मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पास ये दोनों भूमिकाएं नवंबर 2018 से थीं। क्रिकइंफो ने डि मेल के हवाले से कहा, 'मैं पहले से ही दोनों पदों से इस्तीफा देना चाहता था, तो मैं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होने का इंतजार कर रहा था। जहां तक मैनेजर के पद की बात है तो बोर्ड को अगले मैनेजर के लिए आने वाले दौरे का वीजा तैयार करवाना था। तो मैंने उस पद से पहले इस्तीफा दे दिया। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का वक्त है। मुझे इस पद पर दो साल हो गए थे।'


https://ift.tt/36pgZES

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw